{"_id":"6a55419bbda66cc7120c78c5","slug":"massive-traffic-jam-near-bilsi-grain-market-vehicles-at-a-standstill-for-hours-badaun-news-c-123-1-sbly1006-168336-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिल्सी गल्ला मंडी के पास लगा भीषण जाम, घंटों थमे रहे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिल्सी गल्ला मंडी के पास लगा भीषण जाम, घंटों थमे रहे पहिये
Tue, 14 Jul 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी में कछला-शाहबाद हाइवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बिल्सी। कछला शाहबाद हाईवे पर स्थित नगर की गल्ला मंडी के पास सोमवार को मक्का की बढ़ी आवक के चलते भीषण जाम लग गया। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुए जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रोडवेज बसों, ट्रकों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और निजी वाहनों के घंटों फंसे रहने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि इन दिनों गल्ला मंडी में मक्के की आवक तेज है। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों से फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। समुचित यातायात प्रबंधन न होने के कारण कई वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़े हो जाते हैं, इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
जाम में फंसे रोडवेज बस यात्री राहुल ने बताया कि बिल्सी गल्ला मंडी पहुंचते ही बस लंबी कतार में फंस गई। काफी देर तक बस आगे नहीं बढ़ सकी, इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं स्थानीय निवासी जितेंद्र ने कहा कि मंडी के पास आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने घंटों मशक्कत कर एक-एक कर वाहनों को निकलवाया। काफी प्रयास के बाद जाम खुल सका और यातायात सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि कुछ देर के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया है।