फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Massive cow slaughter in Faizganj Behta, smugglers took away the meat, villagers were enraged after seeing the remains.

Budaun News: फैजगंज बेहटा में भारी मात्रा में गोकशी, मांस ले गए तस्कर, अवशेष देख भड़के ग्रामीण

Thu, 20 Nov 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Massive cow slaughter in Faizganj Behta, smugglers took away the meat, villagers were enraged after seeing the remains.
पिसनहारी में गोवंश के अवशेष मिलने री सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अ​धिकारी। संवाद
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सिनहारी के जंगल में मंगलवार की रात तस्करों ने करीब आठ गोवंश मार डाले। मांस तस्कर ले गए और अवशेष वहीं छोड़ गए। बुधवार को खेत पर गए ग्रामीणों ने अवशेष देखे तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना थाना पुलिस व बजरंग दल समेत गोरक्षा समिति के सदस्यों को दी गई। पुलिस व हिन्दू संगठनों के सदस्यों के पहुंचने के बाद छानबीन की गई। उन्होंने कठोर कार्रवाई के साथ ही दो दिन में तस्करों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। अवशेषों को परीक्षण कराने के बाद गड्ढा खोदकर दफन कराया गया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को बुधवार की दोपहर सूचना मिली कि समीप के गांव पिसनहारी के जंगल में कुछ मृत गोवंशों के अवशेष पड़े हैं। खेतों में कई जगह खून भी पड़ा है। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां खेत के कई हिस्सों में खून बिखरा पड़ा था। एक जगह गोवंशों का सिर पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही बिसौली सीओ सुनील कुमार सिंह, बिसौली इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। खेत में कई जगह जंगली कुत्ते पैरों से जमीन कुरेदते दिखाई दिए। इसी अनुमान के आधार पर जेसीबी मंगाकर खेत की खुदाई कराई गई, तो गहरे गड्ढों में मृत पशुओं के अवशेष दिखाई दिए। एक गड्ढे से लगभग आधा दर्जन गोवंश के अवशेष निकले हैं। इनसे भारी दुर्गंध आ रही थी। शवों की वीडियोग्राफी कराने के बाद गड्ढे बंद करा दिए गए। खेत में ही पशुओं का बांधने वाली रस्सी भी मिली है।


चार पहिया वाहनों से पशुओं को लाने के मिले निशान
घटनास्थल पर चार पहिया वाहनों के पहियों के निशान मिलने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि गोवंश को मारने वाले इनमें ही पशुओं को भरकर लाए थे। काफी क्षेत्र में खून मिलने से माना जा रहा है कि बड़े स्तर पर यहां गोकशी की गई है। क्षेत्र के लोग इतनी बड़ी घटना को लेकर आक्रोशित हैं।



पुलिस ने पशुओं के अंगों का कराया परीक्षण
घटना की वीभत्सता का अनुमान वहां मिले जानवरों के अवशेष और खून से लगाया जा रहा है। पुलिस ने खून और जानवरों के अंगों को परीक्षण के लिए भेजा है। हालांकि गोवंश का सिर मिलने से माना जा रहा है कि पूरा मामला गोवंश वध का ही है।



विहिप ने दी थाने का घेराव करने की चेतावनी
विश्व हिन्दू परिषद के नेता शुभम पाराशरी ने घटना स्थल का दौरा कर पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों में गोवंश के वधिकों को नहीं पकड़ा गया तो हिंदूवादी संगठन मिलकर थाने का घेराव करेंगे। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संगठन मंत्री तेजपाल सिंह ने भी शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।



अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तस्करों की तलाश में टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा। - सुनील कुमार सिंह, सीओ बिसौली

पिसनहारी में गोवंश के अवशेष मिलने री सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। संवाद

पिसनहारी में गोवंश के अवशेष मिलने री सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed