फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mason killed, father injured in collision with unknown vehicle

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, पिता घायल

Fri, 15 May 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 15 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Mason killed, father injured in collision with unknown vehicle
बिल्सी क्षेत्र में दूर्घटना के बाद जमा भीड़। वीडियो क्रेब
बदायूं। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के रिसौली गांव निवासी 22 वर्षीय रवि बुधवार को पिता परसादी लाल के साथ दादरी गए थे। घर लौटते समय रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रवि और उसके पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। उसके पिता परसादी लाल का इलाज जारी है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रवि दो भाइयों में छोटा था। वह पेशे से राजमिस्त्री था और परिवार की आर्थिक सहायता करता था। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है। परिजनों ने अभी तक वाहन चालक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed