फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman's body found hanging from a noose in Islamnagar

Budaun News: इस्लामनगर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 05 Aug 2024 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose in Islamnagar
इस्लामनगर। कस्बे के अनारो वाली बगिया मोहल्ले में रविवार शाम करीब 25 वर्षीय विवाहिता सलोनी का शव फंदे से लटका मिला। उसके मायके वालों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव नगला झील निवासी महेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने करीब तीन साल पहले बेटी सलोनी की शादी इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला अनारो वाली बगिया निवासी अक्षय से की थी। उसके कोई बच्चा नहीं था। अक्षय और उसके परिवार वाले लगातार दहेज की मांग को लेकर सलोनी का उत्पीड़न कर रहे थे। वह उसके साथ मारपीट भी करते थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने रविवार शाम सलोनी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों की सूचना पर उनका परिवार इस्लामनगर कस्बा पहुंच गया, लेकिन तब तक थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस को सलोनी का शव फंदे से लटका मिला था। ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने पति से नाराज होकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने उसके सास-ससुर और पति को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed