फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman tried to be murdered by strangulation, report filed against four persons including a soldier

Budaun News: विवाहिता की गला दबाकर हत्या की कोशिश, फौजी समेत चार पर रिपोर्ट

Sun, 10 Aug 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Married woman tried to be murdered by strangulation, report filed against four persons including a soldier
बदायूं। उघैती पुलिस ने विवाहिता का गला दबाकर हत्या की कोशिश के आरोप में फौजी पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उघैती थानाक्षेत्र के गांव उघैती शर्की निवासी ममता कुमारी ने पुलिस को बताया कि पांच मार्च 2024 को उनकी शादी इसी गांव के सोमेश के साथ बदायूं के मंदिर में हुई थी। बिल्सी तहसील के उप निबंधक के यहां 23 नवंबर को उनकी शादी पंजीकृत कराई गई। आरोप है कि उनके पति सोमेश कुमार आर्मी मेडिकल कोर में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर पंजाब में तैनात है। शादी के बाद पति उन्हें ससुराल में छोड़कर ड्यूटी पर चले गए। इसके बाद वह नहीं लौटे। वह बुलाने व फोन करने के बाद भी नहीं आए। इसके बाद सास धारादेवी, ससुर छत्रपाल व ननद बबली उन्हें प्रताड़ित करने लगे। कहते उनका बेटा फौज में है। उन्हें दहेज में कुछ नहीं मिला। उन्हें 20 लाख रुपये चाहिए। तब वह उसे घर पर रखेंगे। इस पर उन्होंने असमर्थता जताई। इसके बाद पति के कहने पर उनकी सास समेत ससुराल के तीनों लोगों ने मारपीट की। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों ने उन्हें घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। पुलिस ने पति फौजी समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed