फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman thrown out after not meeting demand of Rs 10 lakh and car

Budaun News: दस लाख, कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को निकाला

Thu, 13 Feb 2025 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out after not meeting demand of Rs 10 lakh and car
बदायूं। दस लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा विवाहिता के भाई की तहरीर पर हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भसुंदरा निवासी निरासउद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने बहन चांद बानो की शादी उसावां के गांव गौंतरा पट्टी निवासी मोहम्मद सज्जाद के साथ 26 फरवरी 2023 को की थी। शादी में हैसियत के हिसाब से दान-दहेज में करीब दस लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोग एक कार, दस लाख रुपये, सोने के झुमके व कंगन की मांग करते आ रहे थे। मांग पूरी न होने पर बहन को ताने देते थे। दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी देते थे। जब बहन ने यह बात परिवार के लोगों को फोन पर बताई तो वह उसकी ससुराल पहुंचे। जहां उन्होंने अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट करते हुए घर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर बहन के पति सज्जाद, सास दरक्शा, जेठ सद्दाम, जेठानी गुलनाज, देवर शाहरूख, आमिल, ननद जैनब व राबिया और ममिया ससुर शमसुल हसन के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कार, दो लाख नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला

बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव छितरपुर महरौला निवासी रेखा पत्नी धर्मवीर पुत्री जमुना सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन पर एक बेटा अमित व एक बेटी राधा है। पति धर्मवीर, सास सोमवती, ससुर ब्रजपाल और देवर तेजेंद्र दो लाख रुपये और कार की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि उनके पति के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। इसके चलते उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed