फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman murdered in Kadar Chowk

कादरचौक में मुंह दबाकर विवाहिता की हत्या

Mon, 24 Oct 2022 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered in Kadar Chowk
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव गंगपुर पुख्ता में शनिवार शाम 32 वर्षीय विवाहिता विमलेश की मुंह दबाकर हत्या कर दी। हालांकि पति ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की बात बताई थी। पोस्टमार्टम में दम घुटने से हत्या की पुष्टि हुई तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पुलिस को फिलहाल तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन

ग्राम गंगपुर पुख्ता निवासी मुनेश के मुताबिक वह दूध का काम करता है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा है। वह शनिवार शाम शहर से दूध बांटकर घर आया था। इससे पहले उसकी पत्नी विमलेश और बड़े भाइयों में झगड़ा हुआ। उन्होंने विमलेश से गालीगलौज की। बड़े भाई कई दिन से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद कर रहे थे जबकि सबसे ज्यादा जमीन उन्हीं पर है। इससे आहत होकर उसकी पत्नी विमलेश घर में फंदे से लटक गई। जब वह दूध बांटकर घर पहुंचा तो पत्नी का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

उसने तुरंत विमलेश को फंदे से उतारा और स्वास्थ्य केंद्र ले गया, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन वहां उसे डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि महिला के परिवारवालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। अस्पताल से आई सूचना के आधार पर महिला का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मुंह दबाकर हत्या होना बताई गई है। अभी इसमें कोई तहरीर नहीं आई है। इसमें जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो किसने की विवाहिता की हत्या
विवाहिता का पति यह बता रहा है कि वह दूध बांटकर शहर से लौटा था तब उसने विमलेश का शव फंदे से लटका देखा था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मुंह दबाकर हत्या बताई गई है। परिवार के कुछ लोग जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या भी बता रहे थे। ऐसे में उसकी हत्या किसने की। यह पुलिस की जांच के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed