फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman murdered and her body burnt in Budaun

Budaun News: विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, पति समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर

Fri, 16 Feb 2024 05:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Feb 2024 05:58 PM IST
सार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। गांव तेलिया नगर में एक विवाहिता की हत्या कर उसका शव जला दिया गया। मायके वालों ने विवाहिता के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Married woman murdered and her body burnt in Budaun
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव तेलिया नगर में एक विवाहिता की हत्या कर उसका शव जला दिया गया। ससुराल वालों ने मायके वालों को इसकी सूचना तक नहीं दी। बाद में सूचना मिलने पर मायके वाले गांव पहुंचे। विवाहिता की मां ने उसके पति, ससुराल और सास के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या कर शव जलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी रक्षा देवी पत्नी महेश पाल का कहना है कि उनके कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपनी भतीजी से उसकी पांच साल की बेटी गोद ले ली थी। पाल पोसकर उसको बड़ा किया। उसका नाम प्राची रखा था। जब वह शादी लायक हुई तो उसकी शादी पांच जून 2023 को कादरचौक के गांव तेलिया नगला निवासी सुधीर पुत्र विदेशपाल के साथ कर दी। 
विज्ञापन


पति मांग रहा था बुलेट मोटरसाइकिल 
उन्होंने उसकी शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे, इसके बावजूद बेटी के ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह लगातार और दहेज मांग रहे थे। सुधीर ने बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की थी। जब उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल देने से इनकार किया तो ससुराल वालों ने प्राची का उत्पीड़न शुरू कर दिया। वह उसके साथ मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नौ फरवरी को सुधीर, उसके पिता विदेश पाल और मां रामखिलौना ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को अंतिम संस्कार करने ले गए। उसी दौरान मोहल्ले वालों ने सूचना दी, जिससे रक्षा देवी और उनके परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक ससुराल वालों ने प्राची का शव जला दिया। 

15 फरवरी को उन्होंने थाने जाकर इसकी तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी विवेचना कराई जा रही है। इसमें जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed