फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Ujhani, quarrel with husband during commotion

उझानी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हंगामा के दौरान पति से नोकझोंक

Sun, 04 Jul 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Ujhani, quarrel with husband during commotion
उझानी (बदायूं)। गंजशहीदा मोहल्ले में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह दो दिन पहले ही मायके से घर पहुंची थी। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता समेत परिवार ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जबकि पति ने विवाहिता की मौत बीमारी से बताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

वाकया शुक्रवार रात नौ बजे का है। गंजशहीदा मोहल्ला निवासी शारिक का निकाह कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगोरा के अफसर अली की बेटी शबीना के साथ चार साल पहले हुआ था। वह कई दिनों से मायके गंगोरा में पिता के घर रह रही थीं। दो दिन पहले ही शारिक ससुराल से बुला कर लाया। शारिक के अनुसार शबीना को टीबी की बीमारी थी। इलाज भी चल रहा था लेकिन शुक्रवार शाम अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही शबीना की मौत हो गई। इसकी भनक गंगोरा में पिता समेत परिवार को लगी तो वह निजी वाहनों से गंजशहीदा में बेटी के घर पहुंच गए। बेटी का शव देख पिता समेत उसके रिश्तेदारों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसे लेकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

हंगामे के बाद शबीना का शव लेकर मायके पक्ष के लोग कोतवाली गेट तक पहुंच गए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होने के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी। शबीना की मौत पर पसोपेश के बीच पुलिस ने शव को रात एक बजे पोस्टमार्टम कराने भेज दिया। इससे पहले कोतवाली गेट पर अफरातफरी का माहौल भी बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed