फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों के डायल 112 पर सूचना देने पर नायब तहसीलदार अरुण कुमार और प्रभारी निरीक्षण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खजुरिया में सोमवार शाम विवाहिता दीक्षा की हालत बिगड़ गई। चर्चा थी कि उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल लाए। वहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत में चंदौसी रेफर कर दिया। शाम को उसने चंदौसी के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर ले आए। सूचना पर मृतका के ग्राम लभारी निवासी पिता जयसिंह व अन्य मायके वाले मौके पर पहुंच गए। फोन करने पर कोतवाल ऋषिपाल सिंह व नायब तहसीलदार अरुण कुमार दलबल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। दीक्षा का विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था। उसके नौ माह का बच्चा भी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को घटना की तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed