फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, accused of dowry death

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Thu, 05 Sep 2024 04:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 05 Sep 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, accused of dowry death
रूपश्री का फाइल फोटो।
जरीफनगर। गांव बस्तुईया निवासी अरविंद की पत्नी रूपश्री की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उझानी के गांव कुदरतगंज निवासी ज्ञानश्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रूपश्री की शादी दो साल पहले जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कस्तुईया निवासी अरविंद पुत्र मेवाराम के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज की मांग कर उसको प्रताड़ित करते आ रहे थे। उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। बाइक और दो लाख रुपये की मांग करते हुए पति ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। मायके में वह छह माह रही लेकिन किसी ने उसकी सुध तक नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के लोगों ने पंचायत कर बेटी को पति के साथ भिजवा दिया। एक सितंबर को पति, ससुर, सास व जेठ ने एक राय होकर विवाहिता के साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। मंगलवार को पति उसको लेकर ससुराल आ गया। इसके बाद उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से डॉक्टर ने दिल्ली रेफर कर दिया, रास्ते में ही रूपश्री की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष रविकरण ने बताया शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed