फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman commits suicide by hanging herself, dowry death alleged

Budaun News: विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, दहेज हत्या का आरोप

Mon, 19 May 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself, dowry death alleged
ललतेश का फाइल फोटो।
मुजरिया। विवाहिता ने शनिवार रात पंखे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सराय मुड़िया खागी निवासी विजयपाल की पत्नी ललतेश ने शनिवार रात को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता सतपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बेटी को दहेज के लिए पति व ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि करीब एक साल से लगातार उसके साथ मारपीट कर रहे थे। पति कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। लेकिन हम लोग बार-बार समझा देते थे। अब उसकी हत्या कर दी गई। सीओ सहसवान कर्णवीर सिंह व थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को पति समेत परिवार के अन्य लोग घर पर नहीं मिले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

ललतेश का फाइल फोटो।

ललतेश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed