फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman beaten and thrown out of home for dowry

Budaun News: दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Mon, 18 Mar 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of home for dowry
उझानी। दहेज में बुलट नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न की शिकार विवाहिता प्रीती का मायका कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला दौलत में है। उसकी शादी करीब तीन साल पहले सहसवान के गांव फतपुर निवासी अंकित के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद अंकित दहेज बुलट की मांग करने लगा। गर्भवती प्रीती ने अपने परिजनों की दिक्कतें बयां कीं तो उसे प्रताड़ित किया गया। इसके बाद पिछले दिनों उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

विवाहिता प्रीती ने मायके आकर परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। प्रीती ने सीओ से भी कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने प्रीती की तहरीर पर पति अंकित, देवर लोकेश, सास मोरकली और ननद सोनम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed