फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   marrage program

197 जोड़े हुए एक दूसरे के, बंधे विवाह बंधन में

Thu, 11 Feb 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
marrage program
बदायूं/ सिलहरी। बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन ब्लॉक मुख्यालयों पर किया गया। जनपद में 198 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य समाज कल्याण विभाग को शासन की तरफ से मिला था। इसके तहत छह ब्लॉक कार्यालयों पर सामूहिक विवाह हुए। सदर विधानसभा की शादियां ब्लॉक सालारपुर पर कराई गई। कुल 197 लोग विवाह बंधन में बंधकर एक दूसरे के हो गए।
विज्ञापन

सदर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जीवन में सबसे बड़ा दान कन्यादान ही माना जाता है। सरकार ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर सबका साथ सबका विकास करने का एक ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सपना देखा था कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास किया जाए। उसी सपने को साकार करने में प्रदेश सरकार जुटी है। डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे। जिससे समाज में आपसी मतभेद दूर होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सालारपुर में 32 जोड़ों की शादी कराई गई। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 51 हजार रुपये धनराशि निर्धारित है, जिसमें 35 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में, 10 हजार रुपये विवाह संस्कार के आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, गहने व सात बर्तन व छह हजार रुपये की धनराशि विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर खर्च की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादरचौक। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाली सामूहिक शादी ब्लॉक कादरचौक पर कराई गई, जिसमें 24 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। यहां शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने वर-वधू को आर्शीवाद दिया, साथ ही योजना के तहत मिले सामान का वितरण किया।
दातागंज। विधानसभा दातागंज क्षेत्र में कुल 31 जोड़ों की शादी कराई गई। यहां पर क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने शिरकत की। उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि प्रदेश सरकार सब के साथ में है।
बिसौली। बिसौली ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 61 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि योगी सरकार गरीबों की सर्वाधिक हितैषी साबित हुई है। भाजपा सरकार में जनता ने सबका साथ और सबका विकास के नारे को सच होते देखा है।
सहसवान। ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 20 जोड़ों की शादी कराई गई। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय की उपस्थिति में 20 हिन्दू जोड़ों का विवाह कराया गया। एक मुस्लिम जोड़ा भी उपस्थित रहा, लेकिन लड़के के मना करने की वजह से विवाह नहीं हो सका।

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर और इस्लामनगर के 29 जोड़ों का विवाह कराया गया। परियोजना निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम में अंबियापुर के 15 और इस्लामनगर क्षेत्र के 14 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस मौके पर बीडीओ प्रदीप त्यागी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, भुवनेश कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed