फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   market

छह दिन बाजार खुलने से व्यपारियों को बिक्री बढ़ने की उम्मीद

Fri, 13 Aug 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
market
बदायूं। सरकार ने अब सप्ताह में दो के स्थान पर एक दिन बाजार बंद रखने की घोषणा की है। इस निर्णय से व्यापारियों में हर्ष है। शहर में पहले से साप्ताहिक बंदी का दिन रविवार है, इसलिए इस निर्णय का व्यापारियों ने और अधिक स्वागत किया है। उनका कहना है कि त्योहार करीब हैं, इस निर्णय से उनकी बिक्री बढ़ेगी।
विज्ञापन

-
ये बोले व्यापारी
कोरोना काल में पिछले वर्ष और इस वर्ष सबसे ज्यादा नुकसान व्यापारियों का ही हुआ है। अब सप्ताह में एक दिन की बंदी रहेगी। त्योहार के सीजन में व्यापार को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-सुनील सम्राट
-
सप्ताह में दो दिन बंदी के कारण व्यवसाय पर बुरा असर हो रहा था। व्यापारी संगठन सप्ताह में दो दिन की बंदी को खत्म करने की मांग कर रहे थे। अब व्यापारियों को कुछ फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मयूर
-
एहतियात के तौर पर सप्ताह में दो दिन की बंदी की गई थी, ऐसे में सोमवार को ज्यादा भीड़ उमड़ती थी। अब सप्ताह में एक दिन बंदी के बाद बाजारों में ज्यादा भीड़ नहीं उमड़ेगी।
-ओम प्रकाश नारंग
-
सप्ताह में एक दिन की बंदी ठीक है, लेकिन दो दिन की बंदी का कोई औचित्य अब नहीं रह गया था। सरकार ने त्योहारी सीजन में एक दिन की बंदी खत्म कर सही समय पर निर्णय लिया है।
-राजीव रस्तोगी
-
कोरोना काल में व्यापार को भारी नुकसान हुआ था। सप्ताह में दो दिन की बंदी से समस्याएं सामने आ रहीं थीं। व्यापारी संगठन पहले ही दो दिन की बंदी खत्म करने की मांग कर रहे थे।
-शुभम अग्रवाल
-
त्योहारी सीजन में ज्यादा खरीदारी होती है। सप्ताह में दो दिन बंदी से बड़े व्यापारियों के साथ छोटे व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा था। त्योहारी सीजन में एक भी दिन बंदी नहीं हो तो ठीक है।
-प्रशांत गुप्ता
-
सप्ताह में एक दिन की बंदी व्यापारियों के साथ ग्राहकों के भी हित में है। अब तक शनिवार और रविवार का वीकेंड था। पांच दिन ही बाजार खुल रहे थे। सरकार के नए आदेश से फायदा होगा।

-शिवम गुप्ता
-
व्यापारी संगठन और छोटे व्यापारी पहले से ही सप्ताह में वीकेंड खत्म करने की मांग कर रहे थे। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा था। सप्ताह में एक दिन की बंदी से व्यापार में कुछ सुधार होगा।
-अवधेश गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed