{"_id":"6895bef8df76785d460ca6de","slug":"many-people-injured-due-to-loader-vehicle-overturned-after-going-out-of-control-on-the-badaun-meerut-highway-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं-मेरठ हाईवे पर अनियंत्रित होकर लोडर वाहन पलटा, अंतिम संस्कार में जा रहे 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं-मेरठ हाईवे पर अनियंत्रित होकर लोडर वाहन पलटा, अंतिम संस्कार में जा रहे 13 लोग घायल
Fri, 08 Aug 2025 02:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:44 PM IST
सार
बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव सालिक नगला के पास शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर जुटे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर अनियंत्रित लोडर वाहन पलट गया। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। इनमें छह लोगों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव सालिक नगला के पास शुक्रवार सुबह करीब दस बजे हुआ। नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी सोनलाल की मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोहल्ले के लोग लोडर वाहन में सवार होकर कछला गंगा घाट जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे लोगों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- महिला सुरक्षा में नई पहल: मैदान में उतरी बरेली पुलिस की वीरांगना यूनिट, अपराध पर प्रहार करेंगी लेडी कमांडो
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह, शहबाजपुर चौकी प्रभारी रामलखन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया। यहां से छह लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेष घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
यह लोग हुए घायल
हादसे में धर्मवीर, वीरेंद्र, मुन्ना, किशन, महिपाल,रज्जन, शिशुपाल, सुरेश, राजकुमार और मेघसिंह समेत 13 लोग घायल हुए हैं।