फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Many of the city's income tax targets bank

आयकर के निशाने पर शहर के कई बैंक

Mon, 12 Dec 2016 11:22 PM IST
बदायूं ब्यूरो
बदायूं ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
31 दिसंबर के बाद शुरू हो सकती है पड़ताल
बरेली में संदिग्ध मामले सामने आने के बाद बढ़ी सक्रियता

 नोटबंदी के बाद निजी क्षेत्र के कुछ बैंकों की संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद बदायूं में भी आयकर विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। ब्लैक मनी को व्हाइट करने के मामले में विभाग नजर रख रहा है। सूत्रों की मानें तो 31 दिसंबर के बाद शहर में कई बैंकों में पड़ताल हो सकती है। 
प्रधानमंत्री ने आठ नवंबर को 500-1000 के पुराने नोटों पर पाबंदी लगा दी थी। लोगों को पुराने नोट बदलने का मौका भी दिया गया। इसके बाद 31 दिसंबर तक लोग अपने पुराने नोटों को बैंक में जमा कर सकते हैं। नोटों को बदलने के दौरान कई बैंकों पर आरोप भी लगे। हाल ही में बरेली के कुछ बैंकों की संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद आयकर विभाग ने यहां भी निगरानी शुरू कर दी है। जनधन खातों पर भी नजर रखी जा रही है। बता दें कि जिले में जनधन योजना के तहत करीब 6100 खाते हैं। नोट बंदी के बाद इन खातों में भी करीब 8.40 करोड़ रुपया जमा किया गया है। इतना ही नहीं निजी क्षेत्र के कुछ बैंक ऐसे हैं जिन्होंने नोटबंदी के दौरान बंपर नोटों को बदला है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि ब्लैक मनी को जनधन खातों में खपाया गया है। इतना ही नहीं कुछ बैंकों की नोट बदले जाने के दौरान भूमिका संदिग्ध रही है। 31 दिसंबर पुराने नोटों को अपने बैंक खातों में जमा करने की आखरी तारीख है। ऐसे में आयकर विभाग 31 दिसंबर के बाद संदिग्ध भूमिका वाले बैंकों की पड़ताल शुरू कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो संदिग्ध बैंकों से जल्द हिसाब मांगा जा सकता है। किस बैंक ने कितने नोट बदले इसकी पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed