फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Manager of District Cooperative Bank accused of grabbing six lakh rupees

Budaun News: जिला सहकारी बैंक के मैनेजर पर छह लाख रुपये हड़पने का आरोप

Fri, 08 Sep 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 08 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Manager of District Cooperative Bank accused of grabbing six lakh rupees
बदायूं। साधन सहकारी समिति के पूर्व सभापति ब्रजेंद्र सिंह पटेल ने जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के मैनेजर समेत दो लोगों पर छह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब वह सभापति थे, डीसीबी में उनका आना-जाना था। तब मैनेजर ने एक कंपनी में निवेश के नाम पर छह लाख रुपये लिए थे, लेकिन उनके रुपये नहीं लौटाए गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नगला शर्की निवासी ब्रजेंद्र सिंह पटेल ने थाना पुलिस और अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि यह मामला वर्ष 2019 का है। उस वक्त वह साधन सहकारी समिति लखनपुर के सभापति थे। डीसीबी मैनेजर ने उन्हें बताया कि एक कंपनी में रुपये निवेश करने हैं। जब उन्होंने रुपये मना किया तो मैनेजर ने अपनी पूरी गारंटी ली।
विज्ञापन

उनसे कहा था कि वह चिंता न करें। इस पर उन्होंने दो लाख रुपये का चेक और चार लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद जब भी वह बैंक जाते, मैनेजर से अपने रुपये मांगते थे। इस दौरान मैनेजर ने पूरे ब्याज समेत रुपये लौटाने का भी वादा किया। बाद में उनसे कहा कि उन्हें बरेली में एक प्लॉट दे देंगे, लेकिन मैनेजर और उनके साथी ने न तो रुपये दिए और न ही उन्हें प्लॉट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल बाद मैनेजर ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के दो चेक दिए, लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए। बाद में उन्होंने तीन चेक और दिए थे। वो भी बाउंस हो गए। तब उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ। अब उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed