फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man tried to commit suicide in Sahaswan police station

Budaun News: पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया, बेटे ने कोतवाली में की आत्महत्या की कोशिश; यह है मामला

Sun, 20 Oct 2024 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Oct 2024 03:35 PM IST
सार

बदायूं के सहसवान कोतवाली में शनिवार शाम को उस वक्त खलबली मच गई, जब एक युवक ने यहां आत्मदाह करने की कोशिश की। पुलिस ने उसे बचाया। बताया जा रहा है कि युवक के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस उसका पक्ष नहीं सुन रही थी। 

विज्ञापन
man tried to commit suicide in Sahaswan police station
पुलिस ने युवक का मेडिकल परीक्षण कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सहसवान कोतवाली में एक युवक ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाकर शनिवार शाम करीब सात बजे खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। युवक का पिता मारपीट व मोबाइल छीनने के आरोप में पुलिस हिरासत में था। युवक पिता को बेकसूर बता रहा था,लेकिन उसका पक्ष पुलिस सुनने को तैयार ही नहीं थी। पुलिस ने देर रात जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया। 

विज्ञापन


सहसवान के तिगरा गांव निवासी अवधेश को पुलिस ने हिरासत में लिया था। बताया जाता है कि अवधेश यादव का बेटा आशीष ने गांव के ही किराना व्यापारी से शुक्रवार को मारपीट की थी। शनिवार को भी उसे पीटा। उस पर मोबाइल छीनने का आरोप भी लगा और थाने में तहरीर दी गई। पिता का नाम भी तहरीर में शामिल था। ऐसे में पुलिस ने युवक के पिता को थाने में बैठा लिया।
विज्ञापन


रात तकरीबन साढ़े नौ बजे आशीष कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने अपना पक्ष रखना चाहा लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। इससे बौखलाया युवक वहां से चला गया। कुछ देर बाद डीजल लेकर थाने में घुसा और खुद पर डाल लिया। लाइटर जलाने की कोशिश के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। बाद में उसे जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने ये बताया 
इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक गांव में एक दुकान पर शराब पी रहा था। दुकानदार ने रुपये मांगे तो झगड़ा किया। मोबाइल छीनने का भी आरोप है। उसके पिता को थाने लाए थे। इसी बीच वह दोबारा शराब पीकर थाने पहुंचा और शिकायतकर्ता से थाना गेट पर लड़ने लगा। इसीलिए उसका मेडिकल कराया है। उसने आत्मदाह की कोशिश नहीं की। न ही कोई ज्वलीनशील पदार्थ डाला था। उधर, डॉक्टर ने मेडिकल रिपोर्ट में ज्वलनशील पदार्थ की महक आने की पुष्टि की है। उसके हाथ व सिर में चोट भी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed