फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man killed his younger brother due to illicit relationship with his wife in Budaun

Budaun News: भाभी संग आपत्तिजनक हालत में था 16 साल का देवर, बड़े भाई ने दी खौफनाक मौत

Sat, 28 Oct 2023 05:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Oct 2023 05:53 PM IST
सार

बदायूं जिले में एक युवक ने अपने 16 वर्षीय भाई की हत्या कर दी। चार दिन बाद पुलिस ने हत्या के मामले में खुलासा किया तो मृतक के घरवाले हैरान रह गए। पुलिस के मुताबिक किशोर के अपनी भाभी से संबंध थे। बड़े भाई ने उसे पत्नी संग देख लिया था। इसी के चलते उसने किशोर की हत्या कर दी।   

विज्ञापन
man killed his younger brother due to illicit relationship with his wife in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके बड़े भाई ने की थी। आरोपी ने छोटे भाई को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसे पहले भी आपत्तिजनक हालत में देख चुका था। उसने किशोर को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। इस पर बड़े भाई ने उसे नशा सुंघाकर खेत में ले जाकर मार डाला। थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर का शव 24 अक्तूबर को बाजरे के खेत में पड़ा मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि किशोर एक दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। वह समझ रहे थे कि किशोर कहीं घूमने गया है। शाम तक घर आ जाएगा लेकिन जब वह देर शाम तक घर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: भूमाफिया जगमोहन की 12 करोड़ की संपत्ति होगी सीज, डीएम रविंद्र कुमार ने दिया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आखिरी बार भाई के साथ देखा गया था किशोर 
24 अक्तूबर को उसका शव उनके ही बाजरे के खेत में पड़ा मिला। तब से थाना पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही थी। तमाम लोगों से पूछताछ की। परिवार वालों से भी जानकारी जुटाई। इसके अलावा यह भी पता चला कि किशोर लापता होने के दिन अपने बड़े भाई के साथ था। कुछ लोगों ने उसे परौली गांव आते-जाते हुए देखा था। इससे पुलिस ने किशोर के बड़े भाई को ही पकड़कर सख्ती से पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छोटे भाई के उसकी पत्नी से संबंध थे। उसने दो बार भाई को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। कई बार उसे समझाया भी लेकिन वह नहीं माना। इससे वह 23 अक्तूबर को छोटे भाई को दवा दिलाने परौली गांव ले गया। रास्ते में उसने भांग डालकर उसे चिलम पिलाई, जिससे वह नशे में हो गया। इसके बाद वह उसे खेत पर ले गया। वहीं उसकी अंगोछा से गला घोंटकर हत्या कर दी और घर आया गया। पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed