फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man injured in beating dies during treatment brother files report in Budaun

Budaun News: पिटाई से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 15 Mar 2025 10:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 10:22 AM IST
सार

बदायूं में होली की खरीदारी के लिए निकले व्यक्ति को एक युवक ने बेरहमी से पीटा था। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
man injured in beating dies during treatment brother files report in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइन कोवताली के रेलवे स्टेशन तिराहे पर तीन दिन पहले एक व्यक्ति को अज्ञात युवक ने पीट दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात घायल की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली के कबूलपुरा गौटिया निवासी विजय पुत्र चुन्नीलाल 11 मार्च को होली की खरीदारी के लिए घर से निकले थे। देररात तक वह घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की, इस दौरान पता चला कि सिविल लाइन कोतवाली इलाके के स्टेशन रोड एक व्यक्ति को मारपीट में घायल कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अनोखी परंपरा: होली पर 41 साल बाद दूल्हे संग लौटी दुल्हन, इस बार भैंसे से नहीं... कार से गए थे मिश्राजी
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय के भाई ओमकार वहां पहुंचे तो लोगों ने घायल का उपचार जिला अस्पताल में होने की बात कही। इसके बाद ओमकार अस्पताल पहुंचे तो विजय का इलाज चल रहा था। 13 मार्च की रात इलाज के दौरान विजय ने दम तोड़ दिया। इसके बाद ओमकार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों की ओर से अज्ञात व्यक्ति पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इलाज के दौरान विजय की मौत हुई है। परिजनों की आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिसकर्मी पर मारपीट का है आरोप
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मृतक के भाई ओमकार को बताया कि बिना वर्दी पहने पुलिसकर्मी ने विजय के साथ गाली गलौज कर उसके सिर पर ईंट से वार दिया था। इससे वह लहूलुहान हो गया था। मारपीट की यह घटना इलाके के एक टेलीकॉम की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, लेकिन मामला पुलिस से जुड़ा होने के चलते परिवार के लोगों को सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed