फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Man injured after being crushed by an electricity pole dies in Moradabad.

Budaun News: बिजली के खंभे से दबकर हुए घायल की मुरादाबाद में मौत

Thu, 13 Aug 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Man injured after being crushed by an electricity pole dies in Moradabad.
कुंवरपाल। फाइल फोटो
बिसौली। तहसील के सामने आयुष कॉलोनी में मंगलवार शाम हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सर्वा निवासी कुंवरपाल (52) पुत्र हेतराम की बुधवार सुबह मुरादाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कुंवरपाल मंगलवार शाम करीब चार बजे किसी काम से पैदल आयुष कॉलोनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नगर निवासी एक व्यक्ति अपनी कार पीछे कर रहा था। कार पीछे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगने से खंभा सीधे कुंवरपाल के ऊपर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरादाबाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर उनके भाई पप्पू पाली और वाहन चालक मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे और पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। पत्नी शकुंतला और छोटी बेटी पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित परिवार की मांग पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed