फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man found dead roadsides in budaun

Budaun: अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे खाई में मिले दो युवकों के शव, एक मृतक की नहीं हुई पहचान

Tue, 17 Oct 2023 12:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 12:35 PM IST
सार

सहसवान से चमरपुरा जाने वाले रोड किनारे मंगलवार सुबह युवक का शव खाई में पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त रवि के तौर पर हुई। उधर, अलापुर थाना क्षेत्र में संजरपुर गांव के नजदीक भी सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। इसकी पहचान नहीं हो सकी है।  

विज्ञापन
man found dead roadsides in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में मंगलवार को सहसवान और अलापुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खाई में दो युवकों के शव पड़ मिले। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में मिले शव की भवानीपुर खैरी के 25 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। वह सहसवान से रामलीला मेला देखकर घर लौट रहा था। उधर, अलापुर थाना क्षेत्र में संजरपुर गांव के नजदीक खाई में मिले शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


सहसवान में मंगलवार सुबह लोगों ने चमरपुरा रोड किनारे खाई में एक युवक का शव पड़ा देखा। आधा शव पानी में डूबा था। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक का शव खाई से निकलवाया और उसे मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाली पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू के लोगों ने शव की पहचान रवि के रूप में की। 25 वर्षीय रवि सोमवार शाम से लापता था। 

परिवार वालों के मुताबिक रवि सोमवार शाम सहसवान कस्बे में रामलीला देखने गया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान परिवार वालों को चमरपुरा रोड किनारे खाई में शव मिलने की सूचना मिली। रवि के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था और बाहर रहकर मजदूरी करता था। पंद्रह दिन पहले ही वह गांव आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी मौत की वजह
लोगों का अनुमान है कि रवि शराब पीकर घर लौट रहा होगा, तभी वह सड़क किनारे खाई में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि परिवार वाले इसे मानने से इन्कार कर रहे हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।

अलापुर में मिले मृतक की नहीं हुई पहचान 
अलापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह संजरपुर गांव के नजदीक सड़क किनारे खाई में एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का शव खाई में भरे पानी में डूबा हुआ था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया। कुछ लोग युवक को मानसिक मंदित बता रहे हैं। उनका कहना है कि उसे अलापुर कस्बे में घूमते देखा गया था। अभी उसकी पहचान नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed