फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man died on the spot due to bike collided with high speed vehicle in Budaun

Budaun News: तेज रफ्तार वाहन से बाइक को लगी टक्कर, सिर फटने से युवक की मौके पर मौत

Thu, 20 Feb 2025 03:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Feb 2025 03:12 PM IST
सार

बदायूं के गांव सिरसा पवारी निवासी युवक किसी काम से इंद्राचौक चौराहे की तरफ जा रहा था। चौराहे से पहले ही किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
man died on the spot due to bike collided with high speed vehicle in Budaun
मौके पर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में इंद्राचौक चौराहे से पहले कैनरा बैंक पास बृहस्पतिवार को सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा। सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिरसा पवारी निवासी दुर्वेश कुमार (20) पुत्र जय सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी से काम इंद्राचौक चौराहे के पास से बाइक से गुजर रहे थे। तभी कैनरा बैंक के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। जबरदस्त टक्कर लगने से दुर्वेश का सिर फट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो अटक जाएगी किसान सम्मान निधि, तुरंत करा लें ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर जवाहरपुरी चौकी से पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने  मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने रोड की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली है, ताकि वहां की पहचान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed