{"_id":"692bfd1eaa33a9c46a01a865","slug":"man-crushed-to-death-by-tanker-accident-caught-in-cctv-in-budaun-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिस टैंकर से उतरा शख्स, उसी से कुचलकर मौत; सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिस टैंकर से उतरा शख्स, उसी से कुचलकर मौत; सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
Sun, 30 Nov 2025 01:58 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:58 PM IST
सार
बदायूं के कस्बा बगरैन में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां गौरी शंकर इंटर कॉलेज के सामने टैंकर से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। दर्दनाक हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
टैंकर से कुचलकर व्यक्ति की मौत
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा बगरैन में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक शख्स जिस टैंकर से उतरा, चंद सेकंड बाद उसी टैंकर से कुचलकर उसकी मौत हो गई। हादसा आंवला-बिसौली रोड स्थित गौरी शंकर इंटर कॉलेज के सामने हुआ। हादसा सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय अब्दुल वाहिद के रूप में हुई है। वह बरेली के आंवला क्षेत्र के मनौना गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार सुबह गौरी शंकर इंटर कॉलेज के सामने डीजल टैंकर रुका। उसके केबिन से अब्दुल वाहिद नीचे उतरे और पैदल आगे चलने लगे। इसी दौरान चालक ने टैंकर चला दिया, जिसकी चपेट में अब्दुल आ गए। उनके ऊपर से टैंकर का पहिया गुजर गया। हादसा पास के भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। उसके चालक को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो
