फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man committed suicide by jumping in front of train in budaun

Budaun News: बीमारी से तंग आकर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 17 Sep 2024 11:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Sep 2024 11:46 AM IST
सार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों ने बताया कि 26 वर्षीय युवक बीमारी से परेशान था। उसका दो साल से उपचार चल रहा था। 

विज्ञापन
man committed suicide by jumping in front of train in budaun
ट्रॉली से शव उतारते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जनपद में बीमारी से तंग आकर युवक ने सोमवार की रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे विभाग ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन


फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ढोरनपुर गांव निवासी कल्लू (26) काफी समय से बीमार चल रहा था। परिवार के लोग उसका करीब दो साल से इलाज करा रहे थे। कल्लू बीमारी से तंग आ चुका था। वह सोमवार शाम को खाना खाने के बाद सोने चला गया। रात किसी समय गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन लाइन पर पहुंच गया। ट्रेन आने पर उसके आगे कूदकर जीवनलाल समाप्त कर ली। 
विज्ञापन


उसके चाचा जय सिंह ने बताया कि उनको घटना की जानकारी मंगलवार तड़के करीब तीन बजे थाना पुलिस ने दी। कल्लू बीमारी से परेशान था। कल्लू की शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed