फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Malaysia Conference Sudhanshu Gupta found respect

मलेशिया कांफ्रेंस में सुधांशु गुप्ता को मिला सम्मान

Sat, 20 Jun 2015 07:10 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sat, 20 Jun 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन

जेसीआई इंडिया की मलेशिया कांफ्रेंस में हिस्सा लेकर सीनेटर सुधांशु गुप्ता घर लौट आए। कुछेक कार्यक्रमों में उनके विशेष योगदान के लिए जापान यूनिट ने उन्हें आमंत्रण दिया है। मलेशिया कांफ्रेंस में उन्हें सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

जेसीआई इंडिया की मेजबानी में मलेशिया में हुई अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में सीनेटर सुधांशु गुप्ता के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। क्लीन गंगा अभियान में श्री गुप्ता की अगुवाई में स्थानीय स्तर पर जेसीआई उझानी रॉयल ने कई कार्यक्रम आयोजित किए थे। उनकी रिपोर्ट की सराहना करते हुए जेसीआई के चेयरमैन वल्लभदास ने सम्मानित किया। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और एक्टिव पब्लिक स्पीकिंग में भी उन्हें तारीफ मिली।
विज्ञापन

कांफ्रेंस में जिन 10 डेलीगेट्स को जेसीआई पुरस्कार मिला उनमें सीनेटर श्री गुप्ता भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जेसीआई  जापान के पदाधिकारी जैकी कॉन ने उन्हें जापान बुलाने का न्योता दिया है। इधर, शनिवार को श्री गुप्ता का जेसीआई के स्थानीय पदाधिकारियों ने स्वागत किया। अध्यक्ष विवेक रेंडर, कमल यादव, शेलेंद्र सिंह, विमल  कुमार, संतोष मोहन, शंकर, सूरज, श्याम, अमित, मानसी, अतुल और मंजुषा ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed