फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Malaria is out of control, dengue is also spreading

Budaun News: मलेरिया बेकाबू, डेंगू भी पसार रहा पैर

Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Malaria is out of control, dengue is also spreading
बदायूं। शहर, कस्बे और ग्रामीण इलाकों में जलभराव व गंदगी का दंश लोगों को बीमारियों के रूप में झेलना पड़ रहा है। जिले में मच्छरों की भरमार के चलते मच्छरजनित बुखार पैर पसारे हुए है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक जिले में 810 मरीज मलेरिया के पाए जा चुके हैं। यह आंकड़ा प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर है। पहले जिला दूसरे नंबर पर रह चुका है। हालांकि हकीकत में इससे भी कई गुना अधिक मरीज हैं। प्राइवेट लैबों में भी हजारों लोग अपनी जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में मलेरिया के मरीज
अंबियापुर, समरेर, सालारपुर, जगत, कादरचौक, बिसौली, दातागंज ब्लॉक के 100 से ज्यादा गांवों के लोग इन दिनों मलेरिया की चपेट में हैं। इन गांवों में बुखार के चलते अभी तक 40 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में जांच कर मरीजों को दवाएं बांट रही हैं।
विज्ञापन

अब तक 810 मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। यह आंकड़ा विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को भेजा है। इसी से यह बात उजागर हुई है कि यह आंकड़ा प्रदेशभर के जिलों में सर्वाधिक केसों के मामले में दूसरे नंबर पर है। पहले स्थान पर बरेली जिला है। बरेली में 2400 से अधिक मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

495 के साथ हरदोई तीसरे स्थान पर है। कहने को स्वास्थ्य विभाग अपने सभी केंद्रों पर सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम होने के दावे करते रहा है। बावजूद इसके जिले में मलेरिया काबू में नहीं आ पाया है। इससे पहले वर्ष 2018-19 में भी मलेरिया के मामले में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा था।


डेंगू के दो मरीज मिले तो पूरे गांव की होगी जांच
प्रदेश सरकार ने डेंगू के केस निकलने और उनसे होने वाली मौतों को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए हैं कि अगर किसी गांव में दो या उससे अधिक डेंगू के केस सामने आए, तो वहां पर पूरे गांव की जांच की जाएगी। इसको लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा गया है।

-मलेरिया केसों के मामले में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इसमें बरेली पहले नंबर पर है। मच्छरजनित बीमारियों को कम करने के लिए लगातार गांवों में छिड़काव कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाया कर मरीजों को दवाएं भी दी जा रही है। -योगेश सारस्वत, जिला मलेरिया अधिकारी

कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा जांच कराई जाएं, जिससे डेंगू, मलेरिया के मरीजों की तलाश कर सकें और उन्हें समय से दवाएं दी जा सकें। -डॉ.. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ

-----------

मलेरिया के 15 व डेंगू के पांच मरीज और मिले
- स्वास्थ्य विभाग की ओर से आठ गांवों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आठ गांवों में मंगलवार को शिविर लगाए गए। गदगांव, बिसौली, जतकी, मई रजऊ में मलेरिया के सात और डेंगू के पांच केस सामने आएं हैं। साथ ही हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर मलेरिया के आठ मरीज मिले।

बिल्सी, बिसौली, दातागंज, सालारपुर, दहगवां ब्लॉक के गांवों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में मरीजों की जांच की गई। मंगलवार को 826 मरीजोंं की जांच की गई। इनमें 334 लोग बुखार से पीड़ित मिले। बिसौली के गदगांव में दो, बिसौली में एक, दहगवां के जतकी में तीन और सालारपुर के मई रजऊ में एक मलेरिया पीवी का मरीज मिला। जतकी गांव में डेंगू के पांच मरीज भी सामने आए। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर 1401 मरीजों की जांच कराई गई तो 481 और बुखार के मरीज मिले। यहां पर मलेरिया पीवी के आठ, मलेरिया पीएफ का एक मरीज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed