{"_id":"6500b6f1aa3c23413006a065","slug":"make-common-people-aware-about-cleanliness-badaun-news-c-123-1-bdn1001-4179-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आमजन को करें स्वच्छता के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आमजन को करें स्वच्छता के प्रति जागरूक
Wed, 13 Sep 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने कहा कि आमजन व युवाओं को स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक किया जाए। इसके कार्यों में पारदर्शिता व गंभीरता आवश्यक है। उन्होंने आठ बिंदुओं पर सत्यापन के लिए नामित अधिकारियों से जल्द से जल्द आख्या देने के निर्देश दिए साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर से कूड़ा उठाने का शुल्क निर्धारित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की।
कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्वच्छता समिति/ जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने विकासखंड सलारपुर की ग्राम पंचायत दहेमी में संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए कहा। ग्रामों में बनाए गए रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) को और बेहतर ढंग से संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
समिति के उपाध्यक्ष/सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज़-2 योजना अंतर्गत प्रदेश की वित्तीय प्रगति का औसत 33.80 प्रतिशत है, जबकि जनपद की प्रगति 39.73 प्रतिशत है जिसमें जनपद का प्रदेश में 23वां स्थान है।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने शौचालयों की प्रगति के बारे में बताया। ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, डीआईओएस प्रवेश कुमार, बीएसए स्वाती भारती, समाज कल्याण अधिकारी रामजनम, डीडीओ श्वेतांक पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह, सीवीओ डॉ. निरंकार सिंह आदि उपस्थित रहे।