{"_id":"667b5a968ab70eb064087f14","slug":"major-roads-submerged-due-to-30-minutes-of-rain-badaun-news-c-123-1-sbly1001-121175-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 30 मिनट की बारिश से प्रमुख सड़कें हुईं जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 30 मिनट की बारिश से प्रमुख सड़कें हुईं जलमग्न
Wed, 26 Jun 2024 05:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
गांधी ग्राउंड में बारिश से हुआ जलभराव। संवाद
बदायूं। शहर में दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश शुरू हुई। 30 मिनट की बारिश में शहर की प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। नगर पालिका के नाला सफाई की हकीकत सबके सामने आ गई। बारिश बंद होने के तीन से चार घंटे बाद कहीं पानी निकल सका। यहां तक निचली सड़कों पर एक से डेढ़ फिट पानी भर गया है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी हुई।
दोपहर करीब एक बजे तेज हवा चलने लगीं, कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 30 मिनट हुई बारिश से शहर के परशुराम चौक से जोगीपुरा, गांधी मैदान होते हुए शिव मंदिर,छह सड़का, नवादा चौराहा, जवहारपुरी, शहबाजपुर, नेकपुर, नई सराय आदि में जलभराव हो गया। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी हुई।
दो पहिया वाहन चालक गिरकर हुए चोटिल
छह सड़का से शिव मंदिर जाने वाले रोड पर बरसात का पानी भरा था। सड़क पर गड्ढे दिखाई न देने से बाइक सवार भी चोटिल हो गए। सिविल लाइन निवासी मोनू बाइक से बाजार जा रहे थे। अचानक बाइक का पहिया गड्ढे में आ गया। बाइक पर बैठा रोहित गिरकर घायल हो गया। बारिश के दौरान महाराणा प्रताप चौक की ओर से परशुराम चौक आ रहे नेकपुर निवासी महेश सड़क पर हुए जलभराव में गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा सके। वह भी गिर गए।
विज्ञापन
बादल छाए रहेंगे, आज भी बारिश होने की संभावना
बदायूं। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को निजात मिलती नजर आ रही है। पिछले चार दिनों से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। हालांकि, शहरवासियों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार व मंगलवार को हुई बारिश ने मौसम में कुछ राहत दी। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आने वाले तीन दिन तक हल्की बारिश हो सकती है और बादल भी छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कर्मी दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.4 और न्यूनतम 31.8 दर्ज किया गया।