{"_id":"660da135cb212283890f1aa8","slug":"main-accused-of-dalchand-murder-case-arrested-badaun-news-c-123-1-sbly1004-116344-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डालचंद हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डालचंद हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना मूसाझाग में पुलिस हिरासत में आरोपी जगदीश।स्रोत-पुलिस
गुलड़िया (बदायूं)। प्रेमिका के घर अलीगढ़ के युवक की हत्या के मुख्य आरोपी को बुधवार सुबह पुलिस ने गुलड़िया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने वारदात कबूल की। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। साथ ही इस मामले में नामजद अन्य तीन आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव में अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव सैद आलमपुर निवासी 26 वर्षीय डालचंद उर्फ डल्लू की सोमवार दोपहर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था जो उसके तहेरे भाई की साली थी। सूचना पर पुलिस ने तहकीकात करने के बाद प्रेमिका के पिता, उसके दो चाचा और चाची के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। मुख्य हत्यारोपी जगदीश को पुलिस ने बुधवार सुबह गुलड़िया तिराहे से पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि करीब एक साल पहले डालचंद उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया था। इससे उसकी काफी बदनामी हुई थी। उन्हें जैसे-तैसे बेटी मिल गई थी। इसके बावजूद डालचंद उसकी बेटी से बात करता था। उसके गांव के लोग ताने देते थे, जिससे उसने डालचंद को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसे शादी की बात करने के बहाने अपने घर बुलाया। इस दौरान उसका बहनोई राजकुमार भी साथ आया था। उसके सामने ही उसने अपने दो भाइयों रामवीर और जगपाल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के दौरान राजकुमार किसी तरह भाग निकला। थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर जगदीश को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
-- -- -- -- -- -
मारते-मारते टूट गया था फावड़ा
- मुख्य हत्यारोपी जगदीश ने डालचंद के ऊपर फावड़े से हमला किया था। वह फावड़े को कुदाल की ओर से मार रहा था। उसने इतने फावड़े मारे थे कि फावड़ा ही टूट गया था। थाना पुलिस ने उसे आला कत्ल के रूप में जगदीश की निशानदेही पर बरामद किया है।
विज्ञापन
-- -