{"_id":"6840a08183cb753b990799a0","slug":"maheshwari-community-celebrated-mahesh-navami-festival-in-bilsi-badaun-news-c-123-1-sbly1006-140615-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिल्सी में माहेश्वरी समाज ने मनाया महेश नवमी उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिल्सी में माहेश्वरी समाज ने मनाया महेश नवमी उत्सव
विज्ञापन
हवन-यज्ञ में हिस्सा लेते माहेश्वरी समाज के लोग। संवाद
बिल्सी। कछला रोड स्थित महेश बाल विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में बुधवार को माहेश्वरी समाज के लोगों ने महेश नवमी उत्सव मनाया। यहां पंडित कमलकांत शर्मा ने भगवान शिव की आराधना के साथ यज्ञ संपन्न कराया। जिसमें लोगों ने विश्व कल्याण के लिए आहुतियां दी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक राठी ने बताया कि महेश नवमी भगवान शिव को समर्पित पर्व है, जो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि महेश नवमी के दिन भगवान शिव की पूजा करने से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
यह पर्व हिंदू समुदाय के लोगों को एकजुट करने के साथ उनकी धार्मिक भावनाओं को मजबूत करता है। यहां मौजूद समाज के लोगों ने शिवलिंग का अभिषेक भी किया। बाद में भगवान शिव की आरती कर प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर सुधीर सोमानी, मुकुल मालपाणी, नीलकमल माहेश्वरी, राकेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।