फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Maharaja Agrasen's procession was taken out with great pomp, the artists enthralled the audience.

Budaun News: धूमधाम से निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा, कलाकारों ने मन मोहा

Mon, 12 Oct 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen's procession was taken out with great pomp, the artists enthralled the audience.
शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संवाद
उझानी। अग्रवाल सेवा समिति की देखरेख में चल रहे महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में रविवार शाम धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। काली अखाड़े समेत कलाकारों ने समां बांध दिया। 24 से अधिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। सजातीय प्रमुख लोगों ने सुबह में किलाखेड़ा मोहल्ला स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शांति के प्रतीक अग्रसेन महाराज का ध्वज फहराया और मैमिया मंदिर में हवन-पूजन कराया।
विज्ञापन

अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा शाम छह बजे किलाखेड़ा मोहल्ले से शुरू हुई। बैंडबाजों और झांकियों के साथ शोभायात्रा बाजारकलां और साहूकारा मोहल्ले के रास्ते कछला रोड बाजार होकर घंटाघर चौराहे पर पहुंची तो रास्ते में सजातीय प्रमुख व्यक्तियों समेत दुकानदारों ने स्वागत किया। महाराजा अग्रसेन समेत बच्चों की झांकियों पर फूल भी बरसाए गए। काली अखाड़े के कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। मनोरंजक कलाकारों का भी लोगों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन मार्ग पर शोभायात्रा में खासी भीड़ नजर आई। रास्ते में आतिशबाजी भी दागी गई। समाज के लोगों ने महिलाओं के साथ सहभागिता की। देर शाम मिल कंपाउंड स्थित महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर शोभायात्रा विशेष कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। इससे पहले सुबह में ध्वजारोहण और हवन- पूजन के दौरान समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र गोयल, प्रवीण कुमार मित्तल, राजकुमार बंसल, अरुण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संजय मित्तल, मनीष गोयल, विष्णु गोयल आदि का सहयोग रहा।

शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संवाद

शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed