फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Magistrates deployed on the Ghats for Ganga Dussehra

Budaun News: गंगा दशहरा के लिए घाटों पर मजिस्ट्रेट तैनात

Wed, 04 Jun 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Magistrates deployed on the Ghats for Ganga Dussehra
बदायूं। गंगा दशहरा पर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए डीएम अवनीश राय ने घाटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि बदायूं की ओर कछला घाट पर एसडीएम सदर मोहित कुमार, कासगंज की ओर तहसीलदार सदर दीपक कुमार, कछला पुल पर बीडीओ उझानी सर्वज्ञ अग्रवाल, उसहैत के अटैना घाट पर एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह, भुंडी घाट पर तहसीलदार दातागंज सुरेंद्र कुमार, बेलाडांडी घाट पर नायब तहसीलदार दातागंज सतीश चंद्र मिश्र, सहसवान के सुकर्रा घाट पर एसडीएम सहसवान प्रेम पाल सिंह और मालपुर घाट पर तहसीलदार सहसवान शर्मानन्द की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए हैं कि मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के घाटों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने, साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। नगर पंचायत की ओर से मुख्य मार्गों व घाटों की सफाई कराई गई है। प्रत्येक घाट पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। घाटों पर नाव एवं गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कछला पुल पर यातायात सुचारु रखने को बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed