फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Magic of the Dance of children found to incinerate

जलवा में चला बच्चों के डांस का जादू

Sat, 13 Feb 2016 07:57 PM IST
उझानी।
उझानी। Updated Sat, 13 Feb 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
Magic of the Dance of children found to incinerate
 
विज्ञापन

 
 आरबीआरएम स्कूल में बसंत पंचमी पर शुरू जलवा कार्यक्रम का दूसरे दिन पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। छात्राओं ने मनमोहक अंदाज में डांस प्रस्तुत किए। आयोजकों ने बच्चों की पेशकश को सराहा।

स्कूल परिसर में दूसरे दिन कार्यक्रम में प्रधानाचार्या मोनिषा सक्सेना ने डांस कंपटीशन शुरू होने पर मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। बच्चों ने अपने हुनर से दर्शकों का मनमोह लिया। एकल और सामूहिक नृत्य में भी छात्र और छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। डांस में गौरव, सौम्या, वेदिका, नंदिनी, आध्या, भावना मिश्रा, सिमरन और रिया ने प्रथम स्थान पाया। सभ्यता, निष्ठा, उन्नति, अभि, कशिश द्वितीय तो अनुष्का, रहान, धैर्य ने तृतीय स्थान पाया। गायन में स्वर्णिमा, आदित्य और शाहिद सैफी को प्रथम स्थान मिला। फैंसी ड्रेस में रहान, कोमल, आध्या, राजश्री और मानसी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। विजेता बच्चों को प्रधानाचार्या और प्रबंधिका सुनीता सक्सेना ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर वीना गुप्ता, सीमा, प्रीती, स्ऩेहा, जूली, मीनू, सीमा, नेहा, विजय,सोनू, अवनीश और राशिद खांन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed