फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Madrasa Board's failed students did not apply for compartment exam

Budaun News: मदरसा बोर्ड के फेल छात्रों ने नहीं किया कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन

Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board's failed students did not apply for compartment exam
बदायूं। मदरसा बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए जिले से एक भी विद्यार्थी ने आवेदन नहीं किया। प्रदेश सरकार ने मदरसों में पढ़ने वाले अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का साल बर्बाद होने से बचाने के लिए उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर दिया था। जिले में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या 429 है, लेकिन इनमें से एक ने भी कंपार्टमेंट परीक्षा देने में रुचि नहीं दिखाई है।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड का रिजल्ट 27 जुलाई को आया था। इसमें सेकेंडरी (मुंशी-मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल और फाजिल का रिजल्ट शामिल था। सेकेंडरी के 1262 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 990 पास और 272 फेल हुए थे। सीनियर सेकेंडरी में 397 में से 105 फेल, कामिल में 238 में से 41 फेल, फाजिल में 59 पंजीकृत में से 11 फेल हुए थे।
विज्ञापन

इन सभी को पास होने का एक और मौका मदरसा बोर्ड की तरफ से दिया गया था। इसके लिए उन्हें कंपार्टमेंट की परीक्षा देनी थी। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन जिले से एक भी छात्र-छात्रा ने आवेदन नहीं किया। इस संबंध में मदरसा बोर्ड के पटल सहायक मोअज्जम ने बताया कि कोई आवेदन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed