फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Madhav Kisan Mela begins with flag hoisting, havan-puja

Budaun News: झंडी, हवन-पूजन के साथ माधव किसान मेला शुरू

Sat, 08 Nov 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Madhav Kisan Mela begins with flag hoisting, havan-puja
माधव किसान मेला के शुभारंभ पर हवन पूजन करते प्रबंधक मयंक गुप्ता एवं सहयोगी। संवाद
दहगवां। वर्षों से क्षेत्र में अपनी अलग रौनक के लिए मशहूर माधव किसान मेला का झंडी पूजन के साथ शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। मेला पूरे एक महीने तक चलेगा। इतनी लंबी अवधि तक चलने वाला यह जिले का एकमात्र मेला है।
विज्ञापन

मेला प्रबंधक मयंक गुप्ता ने हवन-पूजन कर इसका शुभारंभ किया। पूजी गई झंडी को मेला के मुख्य द्वार पर लगा दिया गया। मेला में सुदूर क्षेत्र के व्यापारियों की विभिन्न वस्तुओं की बिक्री के लिए दुकानें भी लगने लगी हैं।
विज्ञापन

बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल-तमाशे और झूलों का इंतज़ाम मेला में किया गया है। मेला प्रबंधक ने बताया कि मेला झंडी पूजा से शुरू हो जाता है। बाहर से आने वाले तमाम दुकानदार आ चुके हैं। अभी दुकानदारों के आने का सिलसिला जारी है। व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त किया जा रहा है। सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेले में पहुंचे विभिन्न प्रांतों से उम्दा किस्म के घोड़े
माधव किसान मेला देहाती परिवेश का मेला है। इसलिए इसमें विशाल नखाशा भी लगता है। उम्दा किस्म के विभिन्न नस्लों के घोड़ों के लिए यह मेला दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। मेला में कई प्रांतों से घोड़ों के व्यापारियों ने यहां डेरा जमा लिया है। अभी से बड़ी संख्या में घोड़े और घोड़ियां खरीद फरोख्त के लिए पहुंच चुके हैं। मेले में ऐसे भी घोड़े आते हैं जो करतब दिखाने वाले होते हैं। इसलिए मेला का नखाशा आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

माधव किसान मेला के शुभारंभ पर हवन पूजन करते प्रबंधक मयंक गुप्ता एवं सहयोगी। संवाद

माधव किसान मेला के शुभारंभ पर हवन पूजन करते प्रबंधक मयंक गुप्ता एवं सहयोगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed