फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Made the move to encroach

अतिक्रमण हटे तो बने बात

Tue, 24 Mar 2015 07:15 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 24 Mar 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन

शहर में बन रहे पहले ओवरब्रिज को लेकर जितनी उत्सुकता नगरवासियों को है, अब उतनी ही तेजी काम में लाने की कवायद शुरू हो गई है। सेतु निगम और प्रशासन की बैठक में नगर पालिका परिषद को सर्विस रोड के लिए जगह देने का फैसला लिया गया था, लेकिन एक महीना बाद भी सर्विस रोड बनाने को अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है। इस समय नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का वाई-इलेक्शन है। सत्ता पक्ष भी अतिक्रमण हटाने को अनुमति नहीं देगा। सूत्रों की मानें तो सर्विस रोड को कई बिल्डिंग तोड़ी जाएंगी, ऐसे में विरोध भी होगा। सत्ता पक्ष चुनाव में विरोध सहने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन

रेल लाइन के ऊपर का काम अंतिम चरण का काम है। यह चल रहा है। इसकी वजह से अब इस बीच जो आवागमन था, वह भी बंद कर दिया गया है। ओवरब्रिज जल्दी पूरा होने की चाह में नागरिक यह कष्ट उठाने को तैयार हैं। सेतु निगम के इंजीनियरों को चुनौती पूर्ण काम मध्य भाग में 65 फुट लंबे पांच गार्डर चढ़ाने का था, जो पूरा हो चुका है। एप्रोच मार्ग भी लगभग पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले की अति महत्व की परियोजनाओं में शामिल उसावां रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण 22.31 करोड़ की लागत से हो रहा है। सांसद धर्मेंद्र यादव की प्राथमिकता का काम होने के कारण इसकी जल्दी-जल्दी समीक्षा होती रही है। खुद कई बार सांसद इस काम को देख गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार बढ़ी निर्माण अवधि
सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार पहले इसके काम समाप्ति की अवधि दिसंबर-14 थी, लेकिन रेलवे के हिस्से में काम बिना रेलवे इंजीनियरों की मदद के पूरा नहीं हो रहा था। इसमें विलंब हो जाने से इस काम को फरवरी-15 तक का समय दिया गया। फिर मार्च लास्ट और अब अप्रैल लास्ट का समय दिया गया है।

अतिक्रमण हटाने का काम वाई इलेक्शन के बाद
प्रशासन और सेतु निगम की बैठक में तय हो चुका काम अब नगर पालिका के अध्यक्ष पद को चल रहे वाई-इलेक्शन के बाद ही पूरा होगा। मतदान सात अप्रैल को है। कम से कम इंतजार सात अप्रैल तक करना पड़ सकता है। सत्ता पक्ष भी नहीं चाहता कि इस समय अतिक्रमण हटाकर विरोध मोल लिया जाए। सर्विस रोड को अतिक्रमण हटना जरूरी है। इसके लिए चार मीटर की चौड़ाई चाहिए, लेकिन कहीं-कहीं तो दो मीटर चौड़ाई ही बची है। दोनों रास्तों पर दो मंदिर भी हैं। इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।


सर्विस रोड खुले तो आगे के काम को रास्ते मिलें। इसके लिए एक महीना पहले प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नगर पालिका स्तर से नहीं हुई है। कोई बाधा नहीं आई तो अप्रैल में ओवरब्रिज लोकार्पित कर दिया जाएगा।
- वीके सैन, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed