{"_id":"65b6a90071f5e053bc07bf96","slug":"made-objectionable-video-against-pm-cm-and-posted-it-on-social-media-badaun-news-c-123-1-sbly1004-112348-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पीएम-सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पीएम-सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला
विज्ञापन
आरोपी निशरत खान।
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। नगर के एक युवक ने एफआईआर दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कस्बे के वार्ड नंबर पांच निवासी टिंकू राठौर का कहना है कि वह सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं। अभी दो दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक वीडियो देखा था। यह आपत्तिजनक वीडियो उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भुंडी निवासी निशरत खान पुत्र इदरीश की फेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया था। उस वीडियो में वह प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोल रहा था। उन्होंने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार सुबह उसका चालान किया जाएगा।।