{"_id":"6775912d3873e6e6930df555","slug":"maa-adi-shakti-team-was-the-champion-in-senior-category-and-indira-gandhi-team-was-the-champion-in-junior-category-badaun-news-c-123-1-sbly1001-132034-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सीनियर में मां आदि शक्ति, जूनियर में इंदिरा गांधी टोली रही चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सीनियर में मां आदि शक्ति, जूनियर में इंदिरा गांधी टोली रही चैंपियन
विज्ञापन
गंगादीन इंटर कालेज गूरानवीगंज में स्काउट गाइड शिविर में टोली के साथ मुख्य अतिथि महेश चंद्र सक्स
बदायूं। तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन स्काउट-गाइड ने तंबुओं का शहर बसाया। इसमें सीनियर वर्ग में मां आदि शक्ति और जूनियर वर्ग में इंदिरा गांधी टोली ऑलओवर चैंपियन रही।
गंगादीन इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि युवा अपनी शक्ति को देशहित में लगाएं। चुनौतियों का सामना कर लक्ष्य प्राप्त करें। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्रभक्ति, गुरुभक्ति और ईश्वर भक्ति कर अथाह ऊर्जा के स्रोत बनें।
वहीं मुख्य अतिथि महेश चंद्र सक्सेना, प्रधानाचार्य राकेश कुमार, पूर्व प्रधान नरेश यादव, बालकृष्ण ने विजयी दल को सम्मानित किया। सीनियर वर्ग में मां आदि शक्ति की प्रथम, डाॅ. मनमोहन सिंह की टोली द्वितीय, कल्पना चावला की टोली तृतीय और जूनियर वर्ग में इंदिरा गांधी की टोली प्रथम, जय हिंद की टोली द्वितीय और सरदार भगत सिंह की टोली तृतीय रही।
विज्ञापन
वहीं शिक्षक अर्जुन सिंह, हरिओम अग्निहोत्री, योगेंद्र तिवारी निर्णायक रहे। इस मौके पर प्रवक्ता मुकेश चंद्र, सतीश कुमार, मोहम्मद आमिर खान, स्काउट मास्टर दीपक शर्मा, सैयद अब्दुल मलिक, अवधेश कुमार, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।