{"_id":"64b0515ad7508305b70e8f14","slug":"love-on-facebook-woman-reached-badaun-from-tripura-badaun-news-c-123-1-sbly1004-837-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फेसबुक पर प्यार... महिला त्रिपुरा से बदायूं पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फेसबुक पर प्यार... महिला त्रिपुरा से बदायूं पहुंची
विज्ञापन
पांच माह पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, बाद में हो गया प्यार
राजस्थान में नौकरी करता है कादरचौक का धर्मेंद्र पाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक के एक युवक की त्रिपुरा की शादीशुदा महिला से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। कुछ ही समय में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। छह दिन पहले महिला करीब 2300 किलोमीटर दूरी तय कर उसके पास पहुंच गई। अब दोनों ने शादी कर ली है। महिला का एक साल का बेटा भी है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव खुड़वारा निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र पाल पुत्र पीतम राजस्थान में रहकर नौकरी करता है। उसका कहना है कि पांच माह पहले फेसबुक पर उसकी त्रिपुरा निवासी एक महिला से दोस्ती हुई थी। शुरुआती दौर में उन्हें एक-दूसरे की भाषा समझने में काफी दिक्कत हुई। कुछ दिनों तक वह फेसबुक के मैसेंजर पर चैट करते रहे।
जब वह एक-दूसरे की भाषा समझने लगे तो उनके बीच प्यार हो गया। वह एक-दूसरे की बातें शेयर करने लगे। इस दौरान महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है। उसका एक साल का बेटा है लेकिन उसका पति काफी परेशान करता है। वह रोजाना शराब पीता है और उसके साथ मारपीट करता है। इससे वह काफी परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन
कई दिनों तक एक दूसरे को समझने के बाद आखिर में उसने धर्मेंद्र के साथ रहने की ठान ली। महिला एक सप्ताह पहले सबकुछ छोड़कर अपने बेटे को लेकर अगरतला से गुवाहटी पहुंची। वहां से ट्रेन का सफर तय करके सीधे गाजियाबाद आई। वहां राजस्थान से धर्मेंद्र भी पहुंच गया और उसे अपने गांव ले आया। बहरहाल दोनों काफी खुश हैं। अभी धर्मेंद्र के परिवार वालों को महिला की भाषा समझने में दिक्कत हो रही है। महिला ने कहा कि वह धीरे-धीरे यहां की भाषा सीख जाएगी।
-- -- -- --
थाने जाकर बोली महिला, कर ली शादी
खुडवारा गांव पहुंचने के बाद दोनों लोग सबसे पहले कादरचौक थाने पहुंचे। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक-दूसरे से शादी कर ली है। फिलहाल पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। आगे जरूरत पड़ने पर महिला को न्यायालय में पेश किया जा सकता है।