{"_id":"5ecd81941bbba0aa7f1ae5c2c1d82d2d","slug":"loot-in-ujani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों में बढ़ रही असुरक्षा की भावना : सुभाष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों में बढ़ रही असुरक्षा की भावना : सुभाष
badaun
Updated Sun, 11 Jan 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महासचिव हबीब खां, उर्फ गुड्डू के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में उझानी में व्यापारी के नौकर से पांच लाख की लूट के मामले को व्यापारियों ने गंभीर माना और आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की लूट की घटना ने व्यापारियों में असुरक्षा की भावना भर दी है। व्यापारियों का इस घटना के बाद से सब्र जवाब दे रहा है। ऐसे अपराधों पर रोक नहीं लगी तो व्यापारियों को सड़कों पर आने को मजबूर होना पड़ेगा। व्यापारियों को इतना कमजोर न समझा जाए। अभी तक गल्ला मंडी ने अपना व्यापार बंद किया है। अगर, घटना का खुलासा नहीं हुआ और अपराधी नहीं पकड़ा गया तो जिलेभर के व्यापारी एक होकर पूर्ण बंदी भी कर सकते हैं। सुजित गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, इंद्रेश वर्मा, सुल्तान, राजेश शर्मा, अनिल गुप्ता, सुरेंद्र चाणक्य, दिनेश थापा, बल्लू, सुरेश कश्यप, अजय मिश्रा, विपुल भारद्वाज, नितिन, रामवीर, अशोक कुमार सिंह, रंजीत, दिवाकर, आलिम फारुकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन