फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   loot

युवक को बंधक बनाकर बदमाशों ने बाइक लूटी

Wed, 07 Oct 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
loot
बदायूं। मंगलवार देर शाम मुजरिया इलाके में तीन बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाकर उसकी बाइक लूट ली। युवक अपनी रिश्तेदारी से लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे बांधक बना लिया और बाइक लूट ले गए। वह किसी तरह छूटकर गांव पहुंचा और लोगों को सूचना दी। जिस पर दर्जनों लोग पहुंच गए। बाद में पुलिस भी आ गई। देर रात इलाके में कांबिंग चलती रही लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भजपुरा निवासी नवीन कुमार पुत्र आराम सिंह मंगलवार को अपने मौसेरे भाई को छोड़ने सहसवान क्षेत्र में उसके गांव चौहानपुर गया था। नवीन कुमार मंगलवार शाम करीब साढ़े सात आठ बजे घर लौट रहा था। नवीन के मुताबिक उसकी बाइक रास्ते में परमू और मेमड़ी गांव के बीच पहुंची थी। तभी पहले से खड़े तीन बादमाशों ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे पीटते हुए खेतों की ओर खींचकर ले गए। फिर उसके ही कपड़ों से उसे बांधकर डाल दिया। तीनों बदमाश एक बाइक पर सवार थे। फिर बदमाश उससे कुछ रुपये और बाइक लूटकर भाग गए। बाद में नवीन कुमार ने किसी तरह अपने हाथ पैर खोले। वह दौड़ता हुआ अपने गांव पहुंचा। उसने लोगों को घटना के बारे में बताया, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। युवक के परिवार वाले और गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इससे इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में कांबिंग शुरू कर दी। देर रात तक पुलिस कांबिंग करती रही लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

-एक लड़का बता रहा है कि उसकी बाइक कोई ले गया है। वह जिस गांव के लोगों पर आरोप लगा रहा है। उन्हें तलाश कर रहे हैं लेकिन ये घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की छानबीन कर रहे हैं। जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंच जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयभगवान सिंह, इंस्पेक्टर मुजरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed