फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   loot

बदमाशों ने कांवड़ियों को लूटा, फिर आपस में ही भिड़ गए दो जत्थे

Sun, 11 Aug 2019 09:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
loot
कादरचौक (बदायूं)। उसहैत थाना क्षेत्र की नौली पुलिस चौकी के नजदीक शनिवार रात करीब आधा दर्जन बदमाशों ने कांवड़ियों के दो जत्थों को एक-एक करके निशाना बना लिया। बदमाशों ने जत्थे में आगे चल रहे कांवड़ियों को बंधक बनाकर डाल दिया। उनके साथ मारपीट और लूटपाट की। बाद में एक जत्थे के कांवड़िया दूसरे जत्थे के कांवड़ियों को ही बदमाश समझ बैठे और उनकी पिटाई कर दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो कांवड़ियों को पकड़ लिया। रविवार को अन्य कांवड़िया थाने पहुंचे तो गलतफहमी दूर हुई और उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

वारदात शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। उस समय उसहैत कस्बे से कांवड़ियों का एक जत्था कछला जल भरने जा रहा था। इसमें शामिल अमित सक्सेना पुत्र अशोक सक्सेना, सुमित श्रीवास्तव पुत्र जगदीश श्रीवास्तव और मुलायम सिंह पुत्र राम सिंह अपने जत्थे से काफी आगे निकल आए थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। कांवड़ियों के मुताबिक उसहैत थाना क्षेत्र की नौली पुलिस चौकी से मात्र डेढ़ सौ मीटर दूर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बंधक बनाकर लूटपाट कर दी। उनके साथ मारपीट भी की गई और उनके मोबाइल व कुछ रुपये लूट लिए। उसी समय कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम निधानपुरा निवासी कांवड़िया कछला से जल लेकर पटना देवकली शिव मंदिर जा रहे थे। इनके जत्थे में शामिल ग्राम फरीदपुर चकोलर थाना कुंवरगांव निवासी राजेंद्र, निधानपुरा निवासी उमेश, राधेश्याम और अशोक एक बाइक पर सवार थे। यह लोग भी अपने जत्थे से आगे निकल आए थे। बदमाशों ने डंडा मारकर उनकी भी बाइक गिरा दी और उनके साथ मारपीट की। उन्हें पकड़कर बाग में ले गए। वहीं उनके मोबाइल, रुपये आदि लूट लिए। इसके बाद बदमाश राजेंद्र की बाइक लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बताते हैं कि उसी समय निधानपुरा के अन्य कांवड़िया मौके पर पहुंच गए। चीख-पुकार सुनकर उन्होंने उसहैत के कांवड़िया अमित और सुमित को पकड़ लिया, जबकि मुलायम सिंह उनसे छूटकर भाग गया। उन्होंने दोनों कांवड़ियों की खूब पिटाई लगाई। दोनों ने स्वयं कांवड़िया और लूट का शिकार होने की बात कही लेकिन भीड़ में किसी ने नहीं सुना। उनकी बाइक भी तोड़ डाली। फिर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची कादरचौक पुलिस दोनों लोगों को थाने ले गई। इधर, इसकी जानकारी होने पर रविवार को उसहैत कस्बे के दर्जनों कांवड़ियों ने थाना परिसर घेर लिया। दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ तो गलतफहमी दूर हुई। राजेंद्र ने अपनी बाइक लूट की तहरीर दी है। दूसरे पक्ष ने भी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बाद में दोनों जत्थे अपने-अपने गंतव्य को चले गए। पुलिस ने कांवड़ियों को लूटने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ सौ मीटर दूर होती रही लूटपाट, पुलिस रही अंजान
-उसहैत थाना क्षेत्र की नौली चौकी पुलिस अगर लूटपाट के दौरान सतर्क होती तो शायद कांवड़ियों के साथ वारदात नहीं होती। बदमाशों ने जहां लूटपाट की थी, वो स्थान चौकी से मात्र डेढ़ सौ मीटर दूर था। इसके बावजूद चौकी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी और बदमाश


एक-एक करके कांवड़ियों को निशाना बनाते रहे।
दोनों जत्थों के कांवड़ियों के साथ बदमाशों ने लूटपाट की थी लेकिन बाद में यह लोग स्वयं एक-दूसरे से भिड़ गए थे। फिलहाल दोनों पक्षों की गलतफहमी दूर हो गई है। बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विशाल प्रताप सिंह, एसओ कादरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed