{"_id":"574b2fe94f1c1b3f3f108d61","slug":"loose-electrical-storm-many-pole-supply-halt","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में गिरे बिजली के कई पोल, सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में गिरे बिजली के कई पोल, सप्लाई ठप
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात तेज आंधी ने इलाके के लोगों को जमकर नुकसान पहुंचाया। कई गांवों में झापड़ियों भी उड़कर दूर जा गिरीं। सड़क पर पेड़ गिरने से बरेली-मथुरा हाइवे पर आवागमन प्रभावित रहा। बिजली के पांच-छह पोल भी गिर गए। शनिवार शाम से रविवार पूरे दिन तक बिजली सप्लाई भी ठप रही।
आंधी की शुरूआत रात करीब नौ बजे हुई। लोग कुछ समढ कर सतर्क हो पाते, उससे पहले ही आंधी ने विकराल रूप धारण कर लिया। सर्वाधिक नुकसान देहात क्षेत्र में बुटला, देवरमई, पतौरा, संजरपुर, मिहौना और कटरी से जुड़े गांवों मटें हुई। ज्यादातर गांव में झोपड़ियां उड़ गईं। आंधी के साथ ही बरसात होने से झापड़ियों में रखा सामान भी चपेट में आ गया। सिरासौल, अब्दुल्लागंज और मिहौना के आसपास बिजली के पोल भी गिर गए। नगर समेत आसपास इलाके में पोल गिरने और तार टूटने की वजह से रविवार को पूरे दिन बिजली सप्लाई प्रभावित रही।
स्थानीय उपकेंद्र के अवर अभियंता आरपी शर्मा ने बताया कि यहां कि यहां ट्रांसमीशन केंद्र से जुड़े कसबे कादरचौक, बिल्सी और सहसवान में बिजली ठप रही है। क्षतिग्रस्त लाइन को चिन्हित कर प्लाई शुरू कराने के लिए कर्मचारी जुट गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि कसबों में देर रात तक सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। इधर, मानकपुर के मोड के पास आंधी में बिजली का पोल और मोटा पेड़ गिर जाने से शनिवार देर रात ही आवागमन प्रभावित हो गया। रात में करीब दो बजे वाहन सवार लोगों ने पेड़ को साइड में खींच कर वाहनों को निकालने की व्यवस्था तो कर ली लेकिन पोल सुबह में हटाया गया।