फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Looking for killers of girls in CCTV cameras

Budaun News: सीसीटीवी कैमरों में युवतियों के हत्यारे तलाश रहे

Wed, 05 Jul 2023 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Looking for killers of girls in CCTV cameras
घटना स्थल पर जानकारी लेते एसएसपी डॉ.ओपी सिंह। संवाद
उसहैत में दो महिलाओं के शव मिलने का मामला, पुलिस को दूसरे स्थान पर हत्या किए जाने का संदेह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र में बची झझरऊ के नजदीक सड़क किनारे पन्नीनुमा तिरपाल में बांधकर डाले गए दोनों महिलाओं के शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का अनुमान है कि दोनों युवा महिलाओं की हत्या किसी दूसरे स्थान पर गला दबाकर की गई, बाद में तेजाब से चेहरों को बिगाड़ने के बाद उनके शव यहां लाकर डाल दिए गए। यहां तक पहुंचने में हत्यारों ने किन रास्तों का प्रयोग किया, इसके लिए आसपास के थानों की पुलिस जांच में जुट गई है। सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि महिलाओं की हत्या एक ही समय पर और एक ही तरीके से की गई। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उनकी हत्या गला दबाकर की गई। गले पर काले निशान हैं। दोनों महिलाओं के शव पानी में भिगने से अकड़ चुके हैं। एक ही जगह शव मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे एक ही होंगे। महिलाएं जरूर अलग-अलग इलाकों की रहने वाली हो सकती हैं।
विज्ञापन

थाना पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि यहां पर शव फेंकने के लिए हत्यारोपियों को किन-किन रास्तों से गुजरना पड़ा होगा। यहां बता दें कि जहां पर दोनों महिलाओं के शव पड़े मिले, वहां से एक रोड ककराला के लिए जाता है और दूसरा नौली पुलिस चौकी के लिए। यह पुलिस चौकी कादरचौक और उसहैत के बीच में है। ऐसे में पुलिस का अनुमान है कि हत्यारे कादरचौक या ककराला से आए हो सकते हैं। थाना पुलिस सभी मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुबूत हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नजदीकी जिलों में खंगाले जा रहे गुमशुदा महिलाओं के मामले
उसहैत थाना क्षेत्र में दोनों महिलाओं के शव मिलने के बाद आसपास के जिलों की पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। साथ ही नजदीकी जिलों की पुलिस से वहां लापता महिलाओं के बारे में जानकारी ली जा रही है। महिलाओं के गुमशुदगी के मामलों का भी रिकॉर्ड खंगाला रहा है। खासकर दो महिलाओं के मामलों को देखा जा रहा है।

घटना स्थल पर जानकारी लेते एसएसपी डॉ.ओपी सिंह। संवाद

घटना स्थल पर जानकारी लेते एसएसपी डॉ.ओपी सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed