फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Loksabha Election 2024 Who will be the BJP candidate from Badaun seat

Loksabha Election 2024: बदायूं में कौन होगा भाजपा से प्रत्याशी? सस्पेंस बरकरार, बसपा की बागियों पर नजर

Sun, 17 Mar 2024 03:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Mar 2024 03:15 PM IST
सार

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में इस बार चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। इस सीट से सपा ने शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा और बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।  

विज्ञापन
Loksabha Election 2024 Who will be the BJP candidate from Badaun seat
भाजपा, सपा और बसपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में सपा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। वह अपने चुनाव अभियान का आगाज कर चुके हैं। अन्य किसी भी दल ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया। भाजपा व बसपा में मंथन चल रहा है। बसपा की बागियों पर भी नजर है। चुनाव में उम्मीदवारों के तय होने के साथ ही नए समीकरण सामने आने के आसार दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


उम्मीदवार चयन के साथ ही स्थिति स्पष्ट  होती है लेकिन इस बार नए समीकरण बनने तय हैं। भाजपा नेतृत्व सांसद संघमित्रा मौर्य और दूसरे दावेदारों में उम्मीदवार तय करने के लिए मंथन कर रही है। बसपा दूसरे दलों के बागियों पर विचार कर रही है। सपा को अलविदा कर चुके जिले की सियासत के दो दिग्गजों से संपर्क बना हुआ है। 
विज्ञापन


टिकट न मिलने पर भाजपा से रूठने दावेदारों पर भी बसपा की निगाह है। दूसरे दल के किसी दिग्गज पर बसपा दांव खेल सकती है। जातिगत और सियासी समीकरण का आकलन करने के बाद ही बसपा पत्ते खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जब भाजपा का उम्मीदवार सामने आएगा तो बसपा के लिए जातिगत समीकरण के आधार पर अपना मजबूत उम्मीदवार उतरना आसान होगा। इसीलिए तब तक उम्मीदवार घोषित न करने की रणनीति बनाई गई है जब तक भाजपा उम्मीदवार घोषित नहीं हो जाता है। इसी रणनीति पर दावेदारों की मजबूती का आकलन भी किया जा रहा है। 

भाजपा का सवर्ण और अन्य पिछड़ा वर्ग पर फोकस
चुनाव घोषित होने  से छह महीने पहले ही भाजपा चुनावी मुहिम छेड़ चुकी है। अलग अलग वर्गों से संवाद और मोदी की गारंटी के बहाने लोगों के बीच पार्टी पदाधिकारी पुहंचे हैं। अबकी बार चार सौ पार का नारा देकर मोदी  के नाम पर वोट  भाजपाई मांग रहे हैं। उम्मीदवार घोषित होते ही पदाधिकारी उम्मीदवार को साथ लेकर जनसंपर्क करेंगे। सवर्ण और अन्य पिछड़ा वर्ग की जातियों पर फिर से जीत का हासिल करने की तैयारी है। 

यादव और मुस्लिम मतदाता के सहारे सपा  
यादव और मुसलमान मतदाता के सहारे सपा ने जीत की उम्मीद लगाई है। अब तक छह बार सपा का कब्जा बदायूं लोकसभा सीट पर रहा है। इसी फार्मूले पर पहले सलीम शेरवानी और उनके बाद धर्मेंद्र यादव जीते थे।  इस बार धर्मेंद्र यादव के के चाचा शिवपाल सिंह यादव चुनाव मैदान में उतरे हैं। पार्टी उनके साथ एकजुट नजर आ रही है। कांग्रेस का मतदाता भी उनके परंपरागत मतों में अबकी बार जुड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed