फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lohri

धूमधाम से मनाई लोहड़ी

Fri, 14 Jan 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lohri
जोगीपुरा मोहल्ला स्थित एक घर में मनाया जा रहा लोहड़ी का पर्व। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। लोहड़ी यहां परंपरागत ढंग से उत्साहपूर्वक श्रद्धा से मनाई गई। पंजाबी समुदाय के लोगों ने अग्नि प्रज्ज्वलित कर सुख समृद्धि की कामना की। युवक, युवतियां ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। जिन पंजाबी परिवारों में विवाह हुआ था या पहली संतान हुई थी वहां जबरदस्त उत्साह दिखा
विज्ञापन

जिलेभर में हर्षोल्लास से लोहड़ी मनाई गई। लोगों ने एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी तो मक्का खील, रेवड़ी, मूंगफली अग्नि में समर्पित कीं। पंजाबी समाज के पुरुषों व महिलाओं ने पंजाबी लोकगीत गाए, खुशी के माहौल में लोहड़ी मांगी। युवाओं ने मूंगफली, मक्का, रेवड़ी का प्रसाद भी बांटा।
विज्ञापन

केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से लोहड़ी मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. अमलेश गुप्ता ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बच्चों ने मन मोहा। इसके बाद में रेवड़ी, मूंगफली, मिठाई का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि लोहड़ी का पर्व आपसी प्रेम व सौहार्र्द्र का पर्व है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed