फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lockdown break in Baduan

डीएम के आदेश की उड़ाईं धज्जियां...रविवार को भी दुकानें खोले बैठे रहे दुकानदार

Mon, 25 May 2020 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
lockdown break in Baduan
बदायूं। शासन के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने लाकडाउन के दौरान छूट की घोषणा की थी। इस दौरान बाजार खोलने के दिन का भी निर्धारण किया गया था। रविवार को बाजार पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन व्यापारियों ने जिला प्रशासन के आदेश को दरकिनार करते हुए रविवार को भी शहर में बाजार सामान्य दिनों की तरह खोल दिया। ऐसे में लोग खरीदारी करने के लिए भी पहुंचने लगे। हालांकि कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी बाजार में गश्त करते रहे लेकिन डीएम के आदेश का पालन कराने को लेकर वह जरा भी संजीदा नहीं दिखे। न ही उन्होंने किसी दुकानदार को रोका-टोका।
विज्ञापन

सीन एक
छह सड़का से गांधी ग्राउंड रोड
रविवार को पूर्ण बंदी का आदेश होते हुए भी छह सड़का से ग्रांधी ग्राउंड पर स्थित अधिकांश दुकानें खुली हुई थी। यहां स्थित एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में अच्छे खासे ग्राहक थे। उसके सामने स्थित रेडीमेड कपड़ों का शोरूम भी खुला था। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स आइटमों की दुकानें भी खुली थीं। कुछ दुकानदार आधा शटर गिराकर दुकानें खोलकर बैठे थे।
विज्ञापन

सीन नंबर दो
सब्जी मंडी के सामने
शहर में स्थित सब्जी मंडी के सामने का पूरा बाजार आज दिनभर खुला रहा। यहां व्यापारियों ने जिला प्रशासन का आदेश नहीं माना। साथ ही व्यापारियों द्वारा दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। यहां पर व्यापारी केवल कमाई में ही लगे दिखाई दिए। वहीं, ग्राहक भी जल्दबाजी में इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे थे। अधिकांश कपड़ों की दुकानें खली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा बाजार में पुलिस ने की चेकिंग, पर खुली दुकानों पर नहीं दिया ध्यान
प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहे, साथ ही बाइक पर एक से अधिक लोग सवारी नहीं करेंगे। अगर कोई करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसे में अधिकारियों द्वारा मिले निर्देश पर पुलिस ने बाइक पर एक से अधिक बैठने वालों पर शिकंजा शुरू कर दिया लेकिन रविवार खोला गया बाजार उन्हें नहीं दिखाई दिया। बड़ा बाजार में पुलिस ने दोपहिया वाहनों को रोककर एक से ज्यादा सवारी न बैठने की चेतावनी दी। वहीं गाड़ियों के चालान भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed