{"_id":"5e90a1ec8ebc3e76876a2ed7","slug":"lockdown-break-in-baduan-badaun-news-bly402302257","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन: 17 दिनों में 171 एफआईआर, 586 लोग जेल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन: 17 दिनों में 171 एफआईआर, 586 लोग जेल गए
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 25 मार्च से समूचे देश में लॉकडाउन है। लोगों को इकट्ठे होने से रोकने लिए धारा 144 लागू की गई है। कहीं भीड़ जमा न हो और लोग आपसी दूरी बनाए रखें इसके लिए सभी तरह के सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। नवरात्र में मंदिरों के कपाट बंद रहे और जुमे के दिन मस्जिदों के ताले पड़े रहते हैं। बावजूद खुराफाती लोग अपने लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। कहीं आस्था के नाम पर भीड़ लग रही है तो कहीं जरूरी सामान की खरीदने के बहाने लोग जमा हो रहे हैं। बृहस्पतिवार रात शब-ए-बरात के मौके पर उझानी के एक कब्रिस्तान और मजार पर मोमबत्तियां जलाने को लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की लापरवाही का नतीजा है कि कोरोना की चेन टूटने के बजाय देश भर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी कोशिश में हैं। जिले में लॉकडाउन के दौरान पिछले 17 दिनों में 171 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और 586 लोग गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं। प्रशासन और पुलिस के अफसर तरह-तरह से लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। लॉकडाउन होने के बाद पुलिस का पहला दिन इसमें गुजर गया कि आखिर कोरोना खत्म करने में पब्लिक कितना सहयोग कर रही है, लेकिन दूसरे दिन से पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी। 26 मार्च से लेकर अब तक जिले के अलग-अलग थानों में 171 एफआईआर दर्ज की गईं। तीन एफआईआर काला बाजारी करने वालों के खिलाफ दर्ज की गई थीं। राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में चार लोगों को जेल भेजा गया है।
इधर, लॉकडाउन में सड़कों पर बाइक से फर्राटा भरने पर 2037 वाहनों के चालान किए गए। जबकि 346 वाहन सीज किए गए। इस दौरान पुलिस ने 13 लाख एक हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला। अगर लोग नहीं मानेंगे तो पुलिस सख्ती और बढ़ाएगी।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान अब तक 586 लोग गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि 2037 वाहन के चालान और 346 वाहन सीज किए गए हैं। इस दौरान 13 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। पुलिस लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। लॉकडाउन के बाद जो आदेश आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। - जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी